Echo

प्रदेश सरकार के खिलाफ उतरी सड़कों पर उतरी भाजपा, शिमला में किया आक्रोश प्रदर्शन

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आज  भाजपा ने शिमला में प्रदर्शन किया। शिमला के सीटीओ पर आयोजित आक्रोश प्रदर्शन  में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष तिलक राज विशेष रूप से उपस्थित रहे। 


भाजपा ने कांग्रेस के झूठे वादे, झूठी गारंटियां को एक्सपोज करने का काम किया : श्रीकांत
भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी तो राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा उन्होंने पूरे देश भर में शोर मचाने का काम किया और झूठी गारंटी को लेकर उन्होंने सभी प्रदेशों में बड़ा प्रचार प्रसार किया, लेकिन आज के इस अवसर पर मैं हिमाचल की जनता के चरणों में वंदन करता हूं की जनता ने जिस तरह से पूरे देश भर में जो हिमाचल के लोग हैं, भाजपा के लोगों ने उनके माध्यम से इस बेईमान और भ्रष्ट कांग्रेस के जो झूठे वादे हैं, झूठी गारंटी है उनको एक्सपोज करने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को यह ध्यान रखना चाहिए कि जनता के साथ एक बार झूठ बोल के हो सत्ता हथिया सकते हो, लेकिन सत्ता चला नहीं सकते और आज तो कांग्रेस नेता की मती इतनी खराब हो गई है, कांग्रेस के लोगों को जैसे राहुल गांधी में कम राजनीतिक समझ है तो वैसे ही पहले से ही बहुत कम ना जाए। तो यह कांग्रेस के नेता ना तो सरकार पा रहे है और ना ही संगठन चला पा रहे। 
 

कांग्रेस के दो साल के कार्यकाल में हुई बर्बादी व तबाहीः जयराम ठाकुर
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार ने अपने 2 साल के कार्यकाल में कोई अच्छा काम किया होता तो जश्न मनाना चाहिए उसमें सबको समझ में आता। लेकिन कांग्रेस के दो वर्ष के शासन में प्रदेश में बड़ी तबाही एवं बर्बादी हुई है। सरकार का दो साल का  जश्न बेवजह का जश्न है, बर्बादी का जश्न है। इसलिए हम इस बात का विरोध कर रहे हैं कि जश्न किस बात का। प्रदेश में आर्थिक संसाधन सरकार के पास नहीं है, कर्मचारी को सैलरी नहीं मिल रही है, पेंशनर को पेंशन नहीं मिल रही है, आउटसोर्स कर्मचारी चार चार महीने से सैलरी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन करोड़ों रुपए जश्न पर खर्च कर रहे है।

 
बिलासपुर में जश्ने बर्बादी मना रही सरकार : बिंदल
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा केंद्र पैसा भेज रही है और सरकार उसको खर्च रही है। उन्होंने कहा कि वह बेरोजगार युवा जो दो साल से संघर्ष रत है, जिनको कहा गया था  कि पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां मिलेंगी।  प्रियंका गांधी ने  कहा था पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां और पांच सालों में 5 लाख रोजगार मिलेंगे। लेकिन बीते  दो साल से बेरोजगार युवा सड़कों के ऊपर आंदोलन कर रहे हैं।  दो साल में एक भी सरकारी नौकरी देने का काम नहीं किया बल्कि 10000 ऐसे लोगों को नौकरी से निकालने का कांग्रेस सरकार ने काम किया है जो पहले से नौकरी में थे।


 

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment