Echo

दो साल का अनुबंध पूरा करने वाले कर्मचारी होंगे रेगुलर, सरकार ने जारी की अधिसूचना

  शिमला :- हिमाचल प्रदेश सरकार ने संविदा कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का फैसला लिया है। 

इस फैसले के तहत 31 मार्च 2025 तक दो साल की निरंतर सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। नियमितीकरण की प्रक्रिया कुछ महत्वपूर्ण शर्तों के अधीन होगी। 

रिक्त पदों पर वरिष्ठता के आधार पर नियमितीकरण किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को चिकित्सकीय रूप से फिट होना आवश्यक है। साथ ही उनका चरित्र सत्यापन भी किया जाएगा।

नियमितीकरण के लिए विभागों में स्क्रीनिंग समिति का गठन किया जाएगा। नियमित होने वाले कर्मचारियों को पद के न्यूनतम वेतनमान पर रखा जाएगा। उन्हें राज्य में कहीं भी पदस्थापित किया जा सकेगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह नियमितीकरण भविष्य से प्रभावी होगा। यानी जिस दिन नियमितीकरण का आदेश जारी होगा, उसी दिन से यह लागू होगा। सरकार ने सभी विभागों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के आदेश दिए हैं।

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment