Echo

राहत: हिमाचल से अगले दो-तीन दिन में मानसून होगा विड्रॉ


हिमाचल से अगले दो-तीन दिनों में मानसून के विड्रॉ होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून के विड्रॉ की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। आमतौर पर प्रदेश में मानसून 25 सितंबर को विड्रॉ होता है और इस बार भी इस दौरान ही मानसून विदा होने जा रहा है। 
हालांकि आज कई दिनों के बाद धूप खिली है, लेकिन कुछ जगह आज बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन कल से मौसम साफ रहने की संभावना है। 24 सितंबर से कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।

इस साल हिमाचल में भारी बारिश हुई है। इस मानसून में 1 जून से 19 सितंबर तक हिमाचल में सामान्य से 46 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। आमतौर पर इस अवधि में 701.7 मिलीमीटर बारिश होती है, मगर इस बार 1021.6 मिलीमीटर हुई है। शिमला में सामान्य से 107 प्रतिशत और कुल्लू में सामान्य से 106 प्रतिशत अधिक बारिश हुई।

इसी तरह बिलासपुर में सामान्य से 84 प्रतिशत ज्यादा, चंबा में 37 प्रतिशत, हमीरपुर 63 प्रतिशत, कांगड़ा 20 प्रतिशत, किन्नौर 28 प्रतिशत, मंडी 79 प्रतिशत, सिरमौर 41 प्रतिशत, सोलन 74 प्रतिशत और ऊना जिले में सामान्य से 65 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इस माह यानी सितंबर में अब तक सामान्य से 133 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है।


मानसून की बारिश लील गई 424 जिंदगियां, 45 लोग लापता
हिमाचल में इस बार बारिश से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। इस बार 4749 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति नष्ट हुई है। वहीं इस मानसून सीजन में 424 लोगों की मौत हुई, जिनमें से 80 लोगों की मौत बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से हुई है, जबकि 45 लोग अभी भी लापता हैं।





Share:
Share:
Comment
Leave A Comment