Echo

IGMC में धूमधाम से मनाया गया फार्मेसी दिवस

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी फार्मेसी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आईजीएमसी के सभी फार्मेसी अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन नए ओपीडी ब्लॉक के कक्ष संख्या 50 में किया गया, जिसमें 50 से अधिक फार्मेसी अधिकारी एवं ट्रेनी फार्मासिस्ट ने भाग लिया।

 सभी फार्मासिस्टों को वरिष्ठतम फार्मेसी अधिकारी मोतीलाल वर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि फार्मासिस्ट रोगियों और चिकित्सकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनकी भूमिका केवल दवाओं के वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि दवाओं के सही उपयोग, खुराक और जागरूकता फैलाने तक विस्तृत है। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बनाए रखने में रीढ़ की हड्डी की तरह कार्य करते हैं। वर्मा ने नव प्रशिक्षु फार्मासिस्टों को कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना के साथ काम करने का आह्वान भी किया।।    

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment