Echo

JICA ने हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 1422 करोड़ किए मंजूर

 
जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) ने हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने हेतु1422 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी है। इसमें 1138 करोड़ बाह्य सहायता तथा 284 करोड़ राज्यांश के रूप में शामिल हैं। इससे राज्य के प्रमुख चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर, नाहन, मंडी, टांडा, चंबा तथा आईजीएमसी शिमला को सुदृढ़ एवं उन्नत किया जाएगा। इसके लिए ₹650 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिसमें से ₹300 करोड़ हमीरपुर में कैंसर अस्पताल की स्थापना हेतु निर्धारित हैं। हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार के माध्यम से इसका प्रस्ताव भेजा था। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद जाइका ने हिमाचल को यह राशि मंजूर की है।

 
इस परियोजना के तहत किए जाएंगे निम्न कार्य
हमीरपुर, टांडा, शिमला और नेरचौक चिकित्सा महाविद्यालयों में 3 टेस्ला एमआरआई मशीनों की स्थापना।
-मंडी और चंबा में हाई एनर्जी लिनैक (LINAC) मशीनों की स्थापना।

 -रोबोटिक सर्जरी उपकरणों की व्यवस्था।

 -67 मॉडल स्वास्थ्य संस्थानों का विकास।

 -पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटलीकरण।


हिमाचल सरकार अपने फंड से इसे मंजूर करने का कर रही दावा
भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने जाइके माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के लिए इस राशि को मंजूर करने के लिए पीएम मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार जताया है।
हर्ष महाजन ने कहा है कि यह परियोजना केंद्र सरकार द्वारा, JICA की सहायता से, स्वीकृत एवं वित्तपोषित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में यह घोषणा की कि यह बजट राज्य सरकार द्वारा आवंटित किया गया है।
सांसद ने कहा कि वास्तव में हिमाचल प्रदेश में आज जो भी विकास कार्य हो रहे हैं- चाहे वे सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास या अन्य किसी विभाग से संबंधित हों वे सभी कार्य केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं से प्राप्त वित्तीय सहायता के माध्यम से ही संभव हो पा रहे।

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment