Echo

भाजपा 7 नवंबर को सभी संसदीय क्षेत्रों में करेगी वंदे मातरम का सामूहिक गानः विपिन परमार


भारत में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को पूरे हुए 150 वर्ष हर्ष और उल्लास के साथ बनाए जा रहे हैं। इसको देखते हुए भाजपा वंदे मातरम को लेकर 7 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में इसका सामूहिक गान करेगी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक  विपिन परमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि  इस दौरान   शिमला के अंबेडकर चौक, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में विधानसभा कांगड़ा, मंडी में कल्लू और हमीरपुर में इन भाव कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।  उन्होंने यह भी कहा कि  वंदे मातरम को प्रदेश और देश के प्रत्येक स्कूल में दिनचर्या का भाग बनाना चाहिए। 

विपिन परमार ने कहा कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम लीग को खुश करने के लिए वंदे मातरम को पूर्ण रूप ने लागू नहीं होने दिया, गीत के कई अंतरों को काट दिया गया। यह कांग्रेस की असली सोच को दर्शाता है। अंग्रेज जो काम करने में विफल रहे (गीत पर प्रतिबंध लगाना), वह कांग्रेस ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक समुदाय को खुश करने के लिए "वंदे मातरम" का एक हिस्सा हटा दिया। उन्होंने कहा कि 1937 में, कांग्रेस कार्य समिति ने यह निर्णय लिया था कि मूल रूप से पाँच छंदों वाले इस गीत के केवल पहले दो छंद ही गाए जाएँगे। 
विपिन परमार ने कहा कि  कई मौकों पर कांग्रेस और उसके नेताओं ने विभिन्न मंचों पर वंदे मातरम के प्रति अपनी असहिष्णुता दिखाई। एआईएमआईएम नेता  अकबरुद्दीन ओवैसी ने 2017 में मांग की थी कि स्कूलों में छात्रों के लिए वंदे मातरम गाना अनिवार्य करने वाले सर्कुलर को रद्द किया जाए। तेलंगाना सरकार ने अब कहा है कि स्कूलों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य नहीं किया जाएगा। 2019 में, मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सचिवालय में वंदे मातरम गाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

 

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment