Echo

हरियाणा की युवती से शिमला में दुष्कर्म, युवक पर शादी का झांसा देने का आरोप

    शिमला के ढली थाना क्षेत्र में हरियाणा निवासी एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने दिल्ली निवासी अक्षत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

     शिकायतकर्ता एबीसी, जो कुंडली (हरियाणा) की रहने वाली हैं, ने पुलिस को बताया कि वह और अक्षत 9 सितंबर 2025 से 9 नवंबर 2025 तक ढली में एक घर में साथ रह रहे थे। इसी दौरान 21 सितंबर 2025 को अक्षत ने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि घटना के समय घर में खुशी, चंदन कटोच और मनीष चौहान नाम के तीन अन्य लोग भी मौजूद थे।
महिला ने आरोप लगाया कि अक्षत ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह मुकर रहा है। शिकायत में महिला ने मानसिक रूप से बेहद परेशान होने की बात भी कही है।

   ढली पुलिस ने उसकी शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 और 3(5) (पूर्व में आईपीसी की धारा 376 व 34) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।मामले की जांच एएसआई कुलवंत सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले में शामिल सभी पहलुओं की जांच की जा रही 

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment