Echo

कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का विशाल प्रदर्शन, धर्मशाला में उमड़ा जन सैलाब



हिमाचल में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा ने  “व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो बदलो भ्रष्ट कांग्रेस सरकार” के नारे के साथ जोरावर स्टेडियम, धर्मशाला में विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक धरने में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और लोगों ने  सरकार के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया। 
इस धरना-प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल,  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, संजीव कटवाल, पायल, सुधीर शर्मा, त्रिलोक कपूर, सभी भाजपा विधायक, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


श्रीकांत शर्मा: “राधे–राधे से गूंजा जनआक्रोश, कांग्रेस की झूठी सरकार बेनकाब”

इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने अपने संबोधन की शुरुआत “राधे–राधे” से करते हुए मुख्यमंत्री की सनातन विरोधी मानसिकता पर करारा तंज कसा। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति किसी की बपौती नहीं, यह करोड़ों लोगों की आस्था है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बेईमान, झूठी और धोखेबाज है, जिसने झूठे वादों पर सत्ता पाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आपदा के समय हिमाचल को दिए गए 5500 करोड़ और अतिरिक्त 1500 करोड़ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जबकि केंद्र ने भरपूर मदद की, कांग्रेस ने केवल राजनीति की। उन्होंने कहा कि एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री आज विश्व में भारत का गौरव बढ़ा रहा है, जबकि कांग्रेस ने देश और हिमाचल दोनों को बेचने का काम किया। राहुल और सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड में जनता का पैसा हड़पा गया और आज भी वे जमानत पर चल रहे हैं।


“3 साल खाओ–पीयो–मौज की सरकार, जनता भुगत रही है सजा” – अनुराग ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने  कांग्रेस सरकार पर तीखा और करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल में यह सरकार विकास की नहीं, बल्कि 3 साल तक “खाओ–पीयो और मौज करो” वाली सरकार रही है। जनता महंगाई, बेरोजगारी, टूटी सड़कों और बंद योजनाओं से जूझ रही है, जबकि कांग्रेस के नेता सत्ता का सुख भोगने में व्यस्त हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह सरकार पेंशनभोगियों और कर्मचारियों का मज़ाक उड़ाने वाली सरकार बन चुकी है। जिन बुजुर्गों ने जीवनभर सेवा की, आज उनकी पेंशन समय पर नहीं मिल रही। मुलाजिमों को वेतन और भत्तों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस सरकार को “कौरवों की फौज” बताते हुए कहा कि जैसे कौरवों ने अधर्म के रास्ते पर चलकर विनाश बुलाया था, वैसे ही कांग्रेस सरकार भी हिमाचल को विनाश की ओर ले जा रही है।
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेतृत्व को चुनौती देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के नेता हिमाचल की सरकार चला ही नहीं पा रहे, तो गद्दी क्यों नहीं छोड़ देते? फेविकोल की तरह कुर्सी से क्यों चिपके हुए हैं? उन्होंने कहा कि यह सरकार कुर्सी के मोह में प्रदेश को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 3 साल में विकास नहीं, केवल विनाश किया है और यदि यही हाल रहा तो आने वाले 2 साल में सर्वनाश तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जन–जन तक कांग्रेस की विफलताओं को पहुंचाकर इस सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे।\



“चुनाव 6 महीने में हों या 2 साल में, कांग्रेस सरकार का सफाया तय”– डॉ. राजीव बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कि आज प्रदेश की जनता सड़कों पर उतरकर एक स्वर में कह रही है — “व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो–बदलो भ्रष्ट कांग्रेस सरकार।” यह रैली नहीं, बल्कि कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ जनता का जनआक्रोश है। डॉ. बिंदल ने कहा कि अब कार्यकर्ताओं और जनता ने हुंकार भर दी है कि चुनाव चाहे 6 महीने में आएं या 2 साल में, इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के 3 सालों में हिमाचल प्रदेश विकास से नहीं, बल्कि विनाश की ओर बढ़ा है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को स्टेडियम में आने से रोका गया, जगह-जगह नाके लगाए गए और लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की गई। डॉ. बिंदल ने सवाल किया कि कांग्रेस बताए कि वह आखिर किस-किस को रोकेगी? जनता को? सच्चाई को? या अपने पतन को?
डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर सत्ता हासिल की थी, लेकिन हकीकत में हिमाचल की पूरी शासन व्यवस्था का पतन कर दिया है। आज प्रदेश भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध, महंगाई और प्रशासनिक अराजकता की मार झेल रहा है। उन्होंने गर्जना करते हुए कहा कि अब भाजपा तूफान की तरह हिमाचल में आएगी और कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर देगी। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस की नाकामियों, झूठ और भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे और जनता को कांग्रेस की सच्चाई से अवगत कराएंगे।



प्रदेश के कोने कोने में सरकार उखाड़ फेंकने के लग रहे  नारे:  जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में इस सरकार के पास बताने के लिए एक भी योजना नहीं हैं। जनता  तो  दूर की बात है कांग्रेस के विधायकों को भी किसी योजना का नाम याद नहीं है। क्योंकि एक भी योजना चलाई नहीं है तो नाम कहां से बताएंगे? इस नाकाम सरकार ने हमारी सरकार द्वारा चलाई गई दर्जनों योजनाएं बंद कर दी हैं। आज कांग्रेस के विधायक प्रदेश के लोगों से नजरें नहीं मिला पाते हैं, उनके  फोन नहीं उठा सकते हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि  प्रदेश के कोने-कोने में सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने के नारे लग रहे हैं। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राजधानी में दिव्यांग जनों के साथ बर्बरता की गई। धर्मशाला में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बर्बरता की गई। बेटियों को भी मारा गया। प्रदर्शन की परमिशन देने के बाद भी परमिशन न देने की बात सरकार द्वारा की गई इस शर्मनाक कुछ नहीं सकता है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार लगातार कर्ज पर कर्ज ले रही है और मित्रों को लाभ पर लाभ दे रही है।  सरकार ने निर्लज्जता की पराकाष्ठा को पार करते हुए उसी जगह पर अपने 3 साल के नाकामी भरे कार्यकाल का जशन मनाने का फैसला किया है जहां पर दर्जनों जिंदगियां अभी भी मलबे में दफन है। जहां हजारों लोग बेघर हुए हैं और सैकड़ो लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस धनराशि का उपयोग आपदा प्रभावितों को राहत और आवास देने में होना चाहिए था, वह धनराशि 3 साल के जश्न और सांस्कृतिक उत्सव में खर्च होगी। उन्होंने कहा कि जनता का यह उत्साह देखकर  यह साफ हो गया कि हिमाचल की जनता कांग्रेस का बिहार से भी बुरा हाल करेगी और अगले विधान सभा चुनाव में हिमाचल के लोग कांग्रेस को ऑल्टो गाड़ी में फिट करेगी।

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment