सीनियर आईएफएस अधिकारी डा. संजय सूद वन विभाग के हैड बने
हिमाचल सरकार ने 1993 बैच के वरिष्ठ भारतीय वन सेवा अधिकारी डा. संजय सूद को हिमाचल प्रदेश वन विभाग का मुखिया (हॉफ ) बनाया है। हिमाचल सरकार ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना भी जारी की। हालांकि प्रदेश सरकार ने डा. संजय सूद को अगस्त माह में हॉफ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। इसके बाद 25 नवंबर को पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ अमिताभ गौतम को हॉफ बनाया गया और 30 नवंबर को रिटायर हुए। अब प्रदेश सरकार ने डा. संजय सूद को स्थाई रूप से वन बल प्रमुख का जिम्मा सौंप दिया। डा. संजय सूद को इसके साथ-साथ हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने उनको अहम जिम्मेदारी देते हुए जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक के अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है। उल्लेखनीय है कि डा. संजय सूद हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से संबंध रखते हैं और वह वन विभाग में कई अहम पदों पर रहे हैं। वह आईएफएस अधिकारियों के संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। डॉ. संजय सूद साल अक्टूबर 2026 में रिटायर होंगे।
Leave A Comment