यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ पर जीरो टॉलरेंस: सरकार ने तीन असिस्टेंट प्रोफेसर बर्खास्त किए
प्रदेश सरकार ने तीन शिक्षकों पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामले में कड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने तीन शिक्षकों को उनकी सेवाओं से बर्खास्त कर दिया है। शिक्षा सचिव की ओर से इन शिक्षकों की सेवाओं को समाप्त करने तकरने के आदेश जारी किए हैं।
यौन उत्पीड़न के मामले में जिन शिक्षकों की बर्खास्त किया गया है उनमें सिद्धार्थ गवर्नमेंट कॉलेज नादौन के असिस्टेंट प्रोफेसर (केमिस्ट्री) डॉ. अनिल कुमार, जवाहर लाल नेहरू गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स शिमला के असिस्टेंट प्रोफेसर पवन, राजकीय महाविद्यालय तीसा के असिस्टेंट प्रोफेसर (गणित) डॉ. वीरेंद्र शर्मा शामिल हैं। सरकार की ओर से जारी आदेशों में इन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त किया गया है और साथ में यह बर्खास्तगी आम तौर पर इनको नियमों के अनुसार सरकार के तहत भविष्य में नौकरी के लिए अयोग्य घोषित कर बनाएगी।
Leave A Comment