Echo

जोगिंद्रनगर के समहोली निवासी नायब सूबेदार सतीश कुमार वीर चक्र से सम्मानित


 
 
मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के समोहली गांव के वीर सपूत नायब सूबेदार सतीश कुमार को उनकी असाधारण वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सैन्य दक्षता के लिए देश के सम्मानित सैन्य वीरता पुरस्कार "वीर चक्र" से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
नायब सूबेदार सतीश कुमार भारतीय सेना की चौथी बटालियन, डोगरा रेजिमेंट में सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें दुश्मन की तीव्र गोलीबारी के बीच अदम्य साहस का परिचय देते हुए साहसिक कार्रवाई करने, उत्कृष्ट पेशेवर दक्षता प्रदर्शित करने और कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण दिखाने के लिए वीर चक्र से अलंकृत किया गया है।
सतीश कुमार मंडी जिले के जोगिंद्रनगर तहसील  के समोहली गांव के रहने वाले है। उनके पिता नंद लाल पूर्व सैनिक हैं, जबकि माता कृष्णा देवी गृहिणी हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती पंजाब के अबोहर में है। नायब सूबेदार सतीश कुमार को मिला यह सम्मान न क्षेत्र केवल,  बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है तथा इससे युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरणा मिली है। 


Share:
Share:
Comment
Leave A Comment