मुख्यमंत्री सुक्खू ने नव-निर्वाचित पंचायत प्रधानों व उप-प्रधानों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला स्थित Peterhoff Hotel में आयोजित नव-निर्वाचित पंचायत प्रधान एवं उप-प्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को पद एवं जनसेवा के दायित्वों के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने प्रधानों एवं उप-प्रधानों को एंटी-चिट्टा शपथ भी दिलाई तथा उनसे नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायतें समाज और शासन के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा चिट्टा मुक्त पंचायत और नशा मुक्त समाज के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से युवाओं को खेल, शिक्षा, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने तथा उन्हें नशे की गिरफ्त से दूर रखने के लिए विशेष प्रयास करने का आग्रह किया।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, ग्रीन हिमाचल, शिक्षित हिमाचल, स्वस्थ हिमाचल, रोजगार सृजन, वित्तीय प्रबंधन, कर्मचारी कल्याण तथा नशा निवारण जैसे क्षेत्रों में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।
शिक्षा मंत्री Rohit Thakur ने जिला के नव-निर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर Nand Lal, Kuldeep Singh Rathore, Mohan Lal Brakta, Harish Janartha, Vidya Negi, Gokul Butail सहित विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
Leave A Comment