Echo

अटैची भरकर प्रदर्शन करने को लेकर मुख्यमंत्री का भाजपा पर तीखा हमला



हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अटैची लेकर प्रदर्शन करने को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की तरह नहीं है और भाजपा ने अटैची भरकर विधायक खरीदे हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने कहा कि सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश में प्याज और चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं और इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा अटैची का नाटक कर रही है।  उन्होने कहा कि बेहतर होता कि भाजपा  विधायक अटैची में प्याज  और  चीनी भरकर ले आते जनता में बांट देते।   उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और प्रदेश की संपदा को लुटने नहीं दिया जाएगा।

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment